यूजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए डीयू की तीसरी कट-ऑफ आज होगी जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डीयू में यूजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए आज दोपहर तक तीसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी होगी। बता दें कि डीयू से एफिलिएटेड सभी कॉलेज अपनी official website पर तीसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी करेंगे। साथ ही arts, commerce, science के लिए और BA प्रोग्राम के लिए कंबाइंड कट-ऑफ लिस्ट वेबसाइट admission.uod.ac.in पर घोषित की जाएगी। आपको …

डीयू में यूजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए आज दोपहर तक तीसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी होगी। बता दें कि डीयू से एफिलिएटेड सभी कॉलेज अपनी official website पर तीसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी करेंगे। साथ ही arts, commerce, science के लिए और BA प्रोग्राम के लिए कंबाइंड कट-ऑफ लिस्ट वेबसाइट admission.uod.ac.in पर घोषित की जाएगी।

आपको बता दें कि तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच सभी उम्मीदवार डीयू में दाखिला ले सकते हैं। कॉलेज तीसरे कट-ऑफ के तहत 22 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक एडमिशन के लिए अप्रूव्ल देंगे। उम्मीदवारों द्वारा एडमिशन शुल्क के भुगतान की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर शाम 5 बजे तक है।

पहली और दूसरी कट-ऑफ में 1 लाख से ज्यादा बच्चों ने लिए एडमिशन
पहली और दूसरी कट-ऑफ लिस्ट के तहत डीयू में यूजी कोर्सेज में एडमिशन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है और यूनिवर्सिटी को पहले दो कट-ऑफ के तहत 1 लाख 18 हजार 878 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि 48 हजार 582 छात्रों ने शुल्क का भुगतान करके दाखिला लिया है। जानकारी के मुताबिक पहली और दूसरी कट-ऑफ लिस्ट के अंदर ही आधी से ज्यादा सीटें भर चुकी हैं। वहीं, चौथी और पांचवी कट-ऑफ लिस्ट भी जल्दी जारी हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें…

ओडिशा में आठवीं और 11वीं के छात्रों की कक्षाएं 21 अक्टूबर से स्कूल में होंगी परिसर

संबंधित समाचार