रामपुर : सरकार का पुतला फूंकने जा रहे किसान नेता गिरफ्तार
रामपुर/मिलक,अमृत विचार। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज संयुक्त किसान मोर्चा ने देश भर में सरकार का पुतला फूंकने का एलान किया था। केंद्र सरकार का पुतला फूंकने के ऐलान से सरकार के होश फाख्ता हो गए।पूरे देश मे खुफिया तंत्र एकाएक सक्रिय हो गया। पुरी रात पुलिस किसानों के ठिकानों को ढूंढती रही। सुबह …
रामपुर/मिलक,अमृत विचार। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज संयुक्त किसान मोर्चा ने देश भर में सरकार का पुतला फूंकने का एलान किया था। केंद्र सरकार का पुतला फूंकने के ऐलान से सरकार के होश फाख्ता हो गए।पूरे देश मे खुफिया तंत्र एकाएक सक्रिय हो गया। पुरी रात पुलिस किसानों के ठिकानों को ढूंढती रही। सुबह होते ही चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गयी।
नगर के अम्बेडकर चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री अजय बाबू गंगवार साथियों के साथ केंद्र सरकार का पुतला फूंकने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।सूचना पर कोतवाल मिलक सत्येंद्र कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ हाइवे स्थित मंडी के बाहर डेरा डाल दिया।जैसे ही अजय बाबू गंगवार साथियों के मंडी के पास पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।इस दौरान किसान नेता और पुकिस के बीच नोकझोंक भी हुई।
अल्वत्ता अजय बाबू गंगवार व उनके साथियों को नज़र बंद करते हुए कोतवाली मिलक में बैठा दिया।बाकी अन्य साथियों को बापस भेज दिया गया।बता दें कि सरकार द्वारा लागू किये जाने बाले कृषि के तीनों बिलों के खिलाफ लगभग 11 माह से किसान दिल्ली के बोर्डरों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार कृषि के तीनों बिलों को वापस करने में गुरेज कर रही है। इससे पहले यानी कल विजय दशमी के पर्व पर किसानों ने दिल्ली के बॉर्डर पर सरकार का पुतला जलाया था। पूर्व तय सुदा कार्यक्रम के अनुसार आज देश भर में किसानों द्वारा केंद्र सरकार का पुतला फूंकने का ऐलान किया गया है।
