लखनऊ: पति की तलाश में थाने पहुंची पीड़िता, पुलिस ने कहा- कर लो दूसरी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की राजधानी में ससुराल पक्ष की ऐसी करतूत सामने आई है जो इंसानियत को भी शर्मसार कर देगी। विकास नगर थाना क्षेत्र के रहने वाली 24 वर्षीय पीड़िता ने निशातगंज के रहने वाले प्रांशु सोनकर से 28 जून 2020 को आर्य समाज में प्रेम विवाह किया था। लेकिन इस विवाह से लड़के पक्ष …

लखनऊ। यूपी की राजधानी में ससुराल पक्ष की ऐसी करतूत सामने आई है जो इंसानियत को भी शर्मसार कर देगी। विकास नगर थाना क्षेत्र के रहने वाली 24 वर्षीय पीड़िता ने निशातगंज के रहने वाले प्रांशु सोनकर से 28 जून 2020 को आर्य समाज में प्रेम विवाह किया था। लेकिन इस विवाह से लड़के पक्ष वाले सहमत नहीं थे। जिसके चलते प्रांशु अपनी पत्नी के साथ घर से अलग होकर किराये के मकान में रहने लगा। वहीं महिला ने इसकी शिकायत हजरतगंज महिला थाना में की है। इसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई करने के आश्वासन दिया है।

ये था मामला

बता दें कि मामला तब और संगीन हो गया जब बीते 6 अक्टूबर को जरूरी काम से गए प्रांशु फिर वापस नहीं लौटे। पति के गायब होने के बाद पीड़िता ने अपने पति की तलाश शुरू की। जिसको लेकर पीड़िता अपने ससुराल भी गयी जहां ससुराल वालों ने पति को पाने के लिए ऐसी शर्त रख दी जिसको सुनकर वह दंग रह गई।

जेठ ने कही आपत्ति जनक बात

पीड़िता की माने तो जब वो ससुराल गयी तो ससुराल वालों ने धमकाते हुए कहा कि तुम्हारे पति का पता हमे मालूम है लेकिन बताएंगे नहीं। वहीं पीड़िता के जेठ रितेश सोनकर ने पीड़िता के सामने शर्त रखते हुए कहा कि मेरी ये शर्त पूरी करो तो तुम्हारे पति का पता बता दूंगा। पीड़िता के मना करने पर जेठ बोला जाओ जो करना हो कर लो तुम्हारे पति का पता नहीं बताऊंगा। पीड़िता ने जेठ रितेश सोनकर पर जान से मारने की धमकी देने और अमर्यादित बाते करने का भी गंभीर आरोप लगाया है।

पुलिस पर गंभीर आरोप

पति की तलाश में दर-दर ठोकरे खा रही पीड़ित न्याय की गुहार लेकर कई बार विकास नगर थाना और हसंनगंज थाने जा चुकी है। वहीं पीड़िता ने पुलिस पर दूसरी शादी करने का दबाव बनाया है। जिसके बाद शनिवार को पीड़िता ने महिला थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। जहां पर पुलिस ने दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

संबंधित समाचार