अमेठी: महिला ने गांव के ही युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, जानें पूरा मामला
अमेठी। जिले में दुर्गा पूजा में शामिल होने गई महिला ने गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने स्थानीय कोतवाली में दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक महिला गांव में ही आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम से रात को …
अमेठी। जिले में दुर्गा पूजा में शामिल होने गई महिला ने गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने स्थानीय कोतवाली में दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक महिला गांव में ही आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम से रात को घर के लिए लौट रही थी। तभी गांव के ही एक युवक ने सन्नाटा देख महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख युवक मौके से कहीं शिकायत न करने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो तत्काल कोतवाली जगदीशपुर पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर देकर महिला ने कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामला जानकारी में है, छानबीन की जा रही है।
