कुशीनगर: विदेश में पति की हुई मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप…जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकड़ी निवासी सबरुननिशा ने तीन वर्ष पूर्व विदेश गए अपने पति की हत्या से व्याकुल होकर जहां महीनों से कम्पनी के ईमेल आईडी पर शिकायत करने, रुम पार्टनर व अन्य परिचितों के पास फोन कर अपने पति का पता लगाने में पागल हो गई थी। वहीं 11अक्टूबर …

कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकड़ी निवासी सबरुननिशा ने तीन वर्ष पूर्व विदेश गए अपने पति की हत्या से व्याकुल होकर जहां महीनों से कम्पनी के ईमेल आईडी पर शिकायत करने, रुम पार्टनर व अन्य परिचितों के पास फोन कर अपने पति का पता लगाने में पागल हो गई थी। वहीं 11अक्टूबर को पति की मृत्यु की सूचना पाकर उसका शक यकीन मे बदल गया और रूम पार्टनर व कंपनी पर हत्या का आरोप लगाते हुए डीएम व एसपी कुशीनगर को प्रार्थना पत्र देकर हत्यारों को कठोर सजा दिलाने की मांग की है।

सबरुननिशा ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि हमारे पति राजू अंसारी तीन वर्ष पूर्व रोजी रोटी के वास्ते दुबई काम करने गये थे जिनका पासपोर्ट नम्बर एन 8892443 है। जिनसे अन्तिम बार दिनांक 22-08- 2021 तक मोबाइल से बात हुई और सब कुछ ठीक-ठाक था किंतु उनके रूम पार्टनर मुन्ना कुशवाहा जो तमकुही राज कुशीनगर का निवासी है उनके द्वारा 2 माह पूर्व अपने फेसबुक आईडी से मेरे पति पर ₹4500 चुराकर ले भागने का आरोप लगाते हुए पोस्ट डाला गया था।

जिस पोस्ट को देख कर हम लोगों ने उनसे बात किया तो वह कहने लगे की राजू अंसारी यहां नहीं है और हमारा पैसा चुराकर कहीं चला गया है जब हमने उन्हें पता लगाने के लिए कहा तो कुछ दिन बाद से उनका मोबाइल नम्बर 00971557635943 बन्द हो गया और फेसबुक पर डाली गई पोस्ट को हटा दिया फिर हमारे द्वारा कंपनी के ईमेल आईडी आईएनएचओअलअली कान्सट्रेक्सन डाट काम पर कम्पलेन किया किन्तु कम्पनी ने दिनांक 10 अक्टूबर 2021 तक कोई सुनवाई नहीं किया जबकि दिनांक 11अक्टूबर 2021को कम्पनी के द्वारा बताया गया कि राजू की मृत्यु हो गई है। लेकिन मृत्यु का कारण नहीं बताया जा रहा है।

ऐसी स्थिति में राजू अंसारी के रुम पार्टनर मुन्ना कुशवाहा व यू.ऐ.ई.की कम्पनी अल अली कान्सट्रेक्सन एण्ड डेबलपमेन्ट एल एल सी रासल खेमाह द्वारा मेरी पति राजू अंसारी की हत्या की गई है। सबरुननिशा ने अपने पत्र के माध्यम से विदेश मंत्रालय भारत सरकार से मांग किया है कि हमारे पति के पासपोर्ट व बीजा के आधार पर यू.ऐ.ई.सरकार द्वारा उक्त कम्पनी, रुम पार्टनर मुन्ना कुशवाहा सहित दोषियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जाए तथा उचित मुआवजा दिया जाए।

संबंधित समाचार