Love Triangle: उम्र 19 साल, लोग तीन…बना डाली हत्या की योजना, जानिए फिर क्या हुआ?
मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू जिले में एक प्रेम त्रिकोण को लेकर एक व्यक्ति को जान से मारने की योजना बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से एक देसी बम तथा एक पिस्तौल मिली है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना …
मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू जिले में एक प्रेम त्रिकोण को लेकर एक व्यक्ति को जान से मारने की योजना बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से एक देसी बम तथा एक पिस्तौल मिली है।
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों के एक दल ने शुक्रवार को डॉल्टनगंज रेलवे स्टेशन के पास मेदिनीनगर इलाके से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमार विजय शंकर ने कहा, ”पूछताछ के दौरान, 19 साल की उम्र के तीनों लोगों ने स्वीकार किया कि उन्होंने प्रेम त्रिकोण को लेकर एक व्यक्ति को मारने की योजना बनाई थी।” पुलिस ने इनके पास से एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
