पीलीभीत: डेंगू के 47 सैंपल में आठ मरीजों में स्क्रब टाइफस की पुष्टि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। डेंगू और मलेरिया के बीच स्क्रब टाइफस ने अपने पैर पसराना शुरू कर दिए हैं। लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में आठ मरीजों में स्क्रब टाइफस केस मिले हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग उनको ट्रेस कर उनकी पड़ताल में जुट गई है। जिले में अब स्क्रब टाइफस के 14 केस …

पीलीभीत, अमृत विचार। डेंगू और मलेरिया के बीच स्क्रब टाइफस ने अपने पैर पसराना शुरू कर दिए हैं। लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में आठ मरीजों में स्क्रब टाइफस केस मिले हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग उनको ट्रेस कर उनकी पड़ताल में जुट गई है। जिले में अब स्क्रब टाइफस के 14 केस हो गए हैं।

शहर से सटे गांव चंदोई और पौटा कला गांव डेंगू के मामले में पहले ही संवेदनशील श्रेणी में रखा है। दोनो जगह अब तक 13 केस मिल चुके हैं। जिले में स्क्रब टाइफस का पहला केस 13 सितंबर को चिड़िया दाह गांव की रहने वाली 45 वर्षीय महिला में मिला था। इसके बाद डेंगू के मरीजों की तादाद बढ़ गई। 12 अक्टूबर को एनएस-1 कार्ड डेंगू के 47 संदिग्ध मरीज मिले थे। मरीजों में डेंगू की पुष्टि के लिए सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था।

शुक्रवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में शहर से सटे गांव चंदोई का रहना वाला 30 वर्षीय युवक में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मरीज को सप्ताह भर से बुखार आ रहा था। इस पर उसने निजी लैब में जाकर अपनी जांच कराई थी। इसके अलावा बीसलपुर रोड पर स्थित गांव पौटा कला में चार, बरखेड़ा के आमडार में एक और ललौरीखेड़ा में दो केस मिले हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई।

स्वास्थ्य अफसरों में मरीजों को ट्रेस कर उनका हालचाल जाना। खास बात यह है कि सभी मरीज एनएस- 1 कार्ड से पॉजिटिव निकले थे। इसलिए उनकी एलाइजा जांच को लखनऊ भेजा था, मगर इन मरीजों में डेंगू की पुष्टि न होकर स्क्रब टाइफस के लक्षण मिले। स्क्रब टाइफस के मरीजों की संख्या बढ़ने पर स्वास्थ्य अफसरों की चिंता बढ़ गई है।

23 बुखार के मरीज में छह और मिले डेंगू के संदिग्ध
शनिवार को भी ओपीडी में मरीजों की भीड़ दिखाई दी। जिला अस्पताल में सुबह से डॉक्टर के चैंबर के बाहर बैठे नजर आ रहे थे। पूरे दिन में ओपीडी में 987 पर्चे बने। वहीं प्राइवेट में भी मरीज की लाइन लगी दिखी। मलेरिया विभाग के अनुसार सरकारी और प्राइवेट अस्पतालो में डेंगू की कुल 23 जांच हुई। इसमें माधोटांडा के गांव सुखदासपुर, शहर से सटे गांव नावकूड़, जहानाबाद कस्बा, नौगंवा, और बहेड़ी के फरीदपुर के रहने वाले युवक में डेंगू के लक्षण मिले हैं। लक्षण मिलने के बाद मलेरिया टीम ने सैपल लेकर लाएगा जांच के लिए लखनऊ भेज दिया है।

लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में स्क्रब टाइफस के आठ मरीज मिले हैं।मरीजों की निगरानी कराई जा रही है। वह पूर्ण रूप से स्वस्थ है। जांच में 6 डेंगू के संदिग्ध रोगी भी मिले हैं, जिनमें पुष्टि के लिए सैंपल लेकर जांच को लखनऊ भेजा है। – डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ

संबंधित समाचार