पीलीभीत: ट्रेन से कटकर रेलकर्मी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत। खटीमा (उत्तराखंड) के गांव देवरी निवासी 59 वर्षीय भजन सिंह रेलवे में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत थे। शनिवार सुबह वह ईदगाह रेलवे क्रासिंग के नजदीक काम कर रहे थे। इस बीच त्रिवेणी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए और उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले और रेलकर्मी …

पीलीभीत। खटीमा (उत्तराखंड) के गांव देवरी निवासी 59 वर्षीय भजन सिंह रेलवे में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत थे। शनिवार सुबह वह ईदगाह रेलवे क्रासिंग के नजदीक काम कर रहे थे।

इस बीच त्रिवेणी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए और उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले और रेलकर्मी आ गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिवार से जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।हादसे के चलते मौके पर भीड़ लगी रही।

संबंधित समाचार