बरेली: मुस्लिम शिया समाज ने मनाया ईद-ए-जैहरा का जश्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शनिवार को मुस्लिम शिया समाज ने ईद-ए-जैहरा मनाई। जगह-जगह ईद-ए-जैहरा की महफिले सजाई गईं। खासकर बच्चों में ईद की खुशी देखने को मिली। एक महफिल का आयोजन मोहल्ला गढ़ैया इमामबाड़ा हकीम आगा साहब में किया गया। ईद-ए-जैहरा पर आयोजित कार्यक्रम की निजामत जाकिरा सरताज जफर कानपुरी ने की। इस दौरान महिलाओं ने …

बरेली, अमृत विचार। शनिवार को मुस्लिम शिया समाज ने ईद-ए-जैहरा मनाई। जगह-जगह ईद-ए-जैहरा की महफिले सजाई गईं। खासकर बच्चों में ईद की खुशी देखने को मिली। एक महफिल का आयोजन मोहल्ला गढ़ैया इमामबाड़ा हकीम आगा साहब में किया गया। ईद-ए-जैहरा पर आयोजित कार्यक्रम की निजामत जाकिरा सरताज जफर कानपुरी ने की।

इस दौरान महिलाओं ने बीबी जैहरा की शान में कसीदे पड़े। इसमें गाशीया नकवी,राजिया नकवी, जारिया नकवी समेत बच्चियों ने कसीदे पड़े। वहीं माहिरा नकवी की तरफ से लोगों के लिए खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया था।

संबंधित समाचार