बरेली: किसान की मौत पर हुए बवाल में 27 नामजद समेत 57 पर रिपोर्ट
मीरगंज, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव पैगानगरी में किसान की मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया था। बरेली-दिल्ली हाईवे पर लोगों ने जाम लगा दिया। समझाने पहुंची स्थानीय पुलिस पर भी आक्रोशित ग्रामीण हमलावर हो गए। इसके बाद एसडीएम व सीओ के पहुंचे और पुलिस ने बल प्रयोग किया। तब लोग सड़क से …
मीरगंज, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव पैगानगरी में किसान की मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया था। बरेली-दिल्ली हाईवे पर लोगों ने जाम लगा दिया। समझाने पहुंची स्थानीय पुलिस पर भी आक्रोशित ग्रामीण हमलावर हो गए। इसके बाद एसडीएम व सीओ के पहुंचे और पुलिस ने बल प्रयोग किया। तब लोग सड़क से हटे। इस प्रकरण में पुलिस ने 27 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट उपनिरीक्षक देवराज सिंह की ओर से लिखाई गई है।
मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव पैगानगरी में 15 अक्टूबर को किसान बिजली के तार से करंट लग गया। तार खेत में पड़ा था। करंट लगने से विजय की मौके पर ही मौत हो गई थी। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया था, लेकिन किसी ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
लोगों ने बरेली-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर मीरगंज ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी बातों का असर गांव के लोगों पर नहीं हुआ। इसके बाद एसडीएम मीरगंज और सीओ घटना स्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों के समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने और पथराव करने लगे। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को सड़क से हटाया। इस मामले में उपनिरीक्षक देवराज सिंह ने थाना मीरगंज में 27 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
दीपक पुत्र प्रेमपाल, देव पाल पुत्र नारायण, सुरेंद्र पुत्र सूरजपाल ,भानु पुत्र नारायण, छंगे पुत्र नत्थू लाल, लालू पुत्र रामौतार, प्रेमपाल पुत्र बनवारी, कामेंद्र पुत्र जगदीश, ननुकी पुत्र नत्थू लाल, योगेंद्र कुमार पुत्र हरचरण, मुनेंद्र पुत्र रामचंद्र, रामस्वरूप पुत्र ओमप्रकाश ,तुलाराम पुत्र ओमप्रकाश, नरेंद्र दिवाकर पुत्र अवतारी, अशोक पुत्र भगवान सिंह, नितिन पुत्र दुंकू गंगवार, जोगेश पुत्र लालता प्रसाद, लालता प्रसाद पुत्र शंकरलाल ,नरेंद्र पुत्र हजारीलाल, मुकेश पुत्र सूरजपाल, भजनलाल उर्फ बंटू पुत्र हरसुमरन लाल, कुंदन लाल पुत्र जीवन गंगवार, संजू पुत्र चेतराम, रवि पुत्र मदनलाल, टेकचंद पुत्र तुलाराम, यादराम पुत्र सीताराम, धनपाल पुत्र अनोखे गंगवार व 30 अज्ञात निवासी सभी पैग़ानगरी के व्यक्तियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व पुलिस पर पथराव करने के संबंध में धारा 147, 148, 341, 332, 353, 504, 506 व आपराधिक कानून अधिनियम 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
