बरेली: वयस्कों के साथ बच्चों को भी चपेट में ले रहा डेंगू, आठ में पुष्टि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू-बुखार का प्रकोप लगातार जारी है। शनिवार को आठ और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इस बार छह वर्षीय बच्ची समेत चार किशोरों में भी डेंगू की पुष्टि हुई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार उनका इलाज सरकारी व निजी अस्पतालों में चल रहा है। लगातार डेंगू और बुखार के मरीज …

बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू-बुखार का प्रकोप लगातार जारी है। शनिवार को आठ और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इस बार छह वर्षीय बच्ची समेत चार किशोरों में भी डेंगू की पुष्टि हुई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार उनका इलाज सरकारी व निजी अस्पतालों में चल रहा है। लगातार डेंगू और बुखार के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में अलर्ट जारी है।

सितंबर की शुरूआत से ही बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ा है। दो दिन की छुट्टी होने के कारण शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ रही। सीएमओ बलवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को आठ मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि शहरी व ग्रामीण इलाकों में जहां-जहां मरीज मिले हैं। उन इलाकों में एंटी लार्वा साइट दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है।

शहरी क्षेत्र में निकले पांच डेंगू के मरीज
शहरी क्षेत्र में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में डेंगू के आठ मरीजों में पांच शहरी क्षेत्र और तीन ग्रामीण क्षेत्र में मिले हैं। शहरी क्षेत्र में मथुरापुर में 17 वर्ष के किशोर, खलीलपुर निवासी 14 वर्षीय किशोरी, मंडल विहार निवासी 40 वर्षीय पुरूष, सुभाष नगर निवासी 40 वर्षीय पुरुष, कोतवाली निवासी 26 वर्षीय महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में फतेहगंज में छह वर्षीय बालिका, मीरगंज के 18 वर्षीय युवा, फतेहगंज के पढ़ेरा निवासी 13 वर्षीय किशोर में पुष्टि हुई है।

मलेरिया के निकले 14 मामले
जिले में शनिवार को 748 लोगों की जांच में 14 लोगों में मलेरिया के मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार आठ प्लाज्मोडियम वाईवैक्स व छह लोगों में प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में कुल 2,237 लोगों मे मलेरिया की पुष्टि हुई है। जिसमें 1,807 मामले प्लाज्मोडियम वाईवैक्स व 430 प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम के मिल चुके हैं।

संबंधित समाचार