रामपुर: 1552 दिव्यांगो और वृद्धजनों को बांटे सहायक उपकरण
रामपुर, अमृत विचार। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ए नारायण स्वामी ने रविवार को 1552 दिव्यांगों और वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरण के दौरान बारिश शुरु हो …
रामपुर, अमृत विचार। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ए नारायण स्वामी ने रविवार को 1552 दिव्यांगों और वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरण के दौरान बारिश शुरु हो गई।

महात्मा गांधी स्टेडियम परिसर में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राज्यमंत्री ए नारायण स्वामी दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखियां, श्रवण यंत्र वितरित किए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री नारायण स्वामी ने परोपकार का काम और मिशन को शक्ति देने का काम किया है।
कहा कि संस्था एलएफको बहुत अच्छा काम कर रही है। इस अवसर पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार और वाटर प्रूफ पंडाल में काफी लोग मौजूद रहे।
