मुरादाबाद : पहले मरम्मत तो फिर बारिश ने गुल कर दी बिजली
मुरादाबाद, अमृत विचार। आशियाना फीडर में होने वाली मरम्मत के कारण रविवार को फिर बिजली गुल हो गई। रोजाना सुबह छह बजे गुल होने वाली बिजली के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब दो घंटे बाद सप्लाई तो शुरू हो गई लेकिन बूंदा-बांदी के कारण बार-बार बिजली ट्रिप करती …
मुरादाबाद, अमृत विचार। आशियाना फीडर में होने वाली मरम्मत के कारण रविवार को फिर बिजली गुल हो गई। रोजाना सुबह छह बजे गुल होने वाली बिजली के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब दो घंटे बाद सप्लाई तो शुरू हो गई लेकिन बूंदा-बांदी के कारण बार-बार बिजली ट्रिप करती रही।
पिछले कई दिनों से आशियाना बिजलीघर में मरम्मत का कार्य चल रहा है। हालांकि पहले इसके लिए सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक का वक्त निर्धारित किया गया था। लेकिन इसके बाद भी बिजली कटौती से निजात नहीं मिल पा रही है। कई दिनों से सुबह के वक्त आशियाना बिजलीघर में होने वाली मरम्मत के कारण बिजली गुल कर दी जाती है।
रोजाना तीन से चार घंटे सुबह के वक्त होने वाली कटौती लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को फिर मरम्मत के कारण करीब दो घंटे बिजली गुल रही। नौ बजे सप्लाई चालू हो गई लेकिन इसके बाद मौसम ने बिजली का शेड्यूल गड़बड़ा गया। बारिश के कारण दिन में कई बार ट्रिपिंग के कारण बिजली गुल रही। एसडीओ दिनेश चंद्र ने बताया कि मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। बारिश के कारण ट्रिपिंग की समस्या का सामना पड़ा। वही मझोला कटघर, नागफनी के कई इलाको की बिजली गुल रही
