सीतापुर: पुलिस का खुलासा, छह शातिरों ने दी थी लहरपुर में हुई डकैती को अंजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। लहरपुर कस्बे में एक सप्ताह पूर्व हुई डकैती व चोरी की वारदातों का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने डकैती व चोरी की घटना कोअंजाम देने में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया माल, असलहे व बाइक आदि बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपी लहरपुर …

सीतापुर। लहरपुर कस्बे में एक सप्ताह पूर्व हुई डकैती व चोरी की वारदातों का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने डकैती व चोरी की घटना कोअंजाम देने में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया माल, असलहे व बाइक आदि बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपी लहरपुर व हरगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने पकड़े गए सभी अभियुक्तों को जेल भी भेज दिया है।

दरअसल लहरपुर कोतवाली इलाके के टांडा सालार में बदमाशों ने तीन घरों में डाका, एक घर में चोरी और एक घर में चोरी के प्रयास की वारदात अंजाम दी थी। जिससे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था। इन घटनाओं से पुलिस की खूब फजीहत हुई थी। पुलिस अधीक्षक ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेकर मतहतों को शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए थे।

इसी सिलसिले में रविवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर राजीव दीक्षित ने बताया कि लहरपुर में हुई घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन घटनाओं में लहरपुर कोतवाली इलाके के अंबर सरायं निवासी अमीश कुमार, उपेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, इसी क्षेत्र के ठठेरी टोला निवासी विमल, निबौरी गांव निवासी गोलू उर्फ रघुवंश व महोली के कैथा गाजीपुर निवासी व हाल पता कोड़रा थाना हरगांव निवासी अरविंद पासी शामिल थे।

संबंधित समाचार