मुख्यमंत्री योगी ने किया 231 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, जानें क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को श्रावस्ती की 390 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 87 परियोजनाओं और बहराइच की 221 करोड़ रुपये की 144 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। हालांकि मुख्यमंत्री को इन परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए दोनों जिलों में जाना था लेकिन मौसम ठीक न होने के कारण …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को श्रावस्ती की 390 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 87 परियोजनाओं और बहराइच की 221 करोड़ रुपये की 144 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। हालांकि मुख्यमंत्री को इन परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए दोनों जिलों में जाना था लेकिन मौसम ठीक न होने के कारण हेलीकॉप्टर वहां लैंड नहीं कर पाया।

श्रावस्ती और बहराइच की जनता को वर्चुअल संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जिले का ऐतिहासिक महत्व है। श्रावस्ती भगवान बुद्ध की पवित्र साधना स्थली रही है। कहते हैं भगवान बुद्ध ने अपने जीवन के सर्वाधिक चातुर्मास इसी स्थान पर व्यतीत किए थे। देश और दुनिया अपार आस्था के साथ श्रावस्ती को देखती है। यह जिले देवीपाटन मंडल के चारों जिलों का केंद्र बिंदु है। श्रावस्ती सहित इस मंडल के तीन जिले आकांक्षात्मक जिला हैं। सरकार ने इन जिलों के विकास की ठोस कार्ययोजना बनाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अध्यात्म तथा संस्कृति की दृष्टि से बहराइच का विशिष्ट महत्व है। बहराइच ऋषि बालार्क की पवित्र साधना स्थली रही है। यह जिला महाराजा सुहेलदेव के शौर्य और पराक्रम का साक्षी रहा है। फरवरी, 2021 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के ऐतिहासिक विजय स्थल पर विराट स्मारक के निर्माण कार्य का शुरुआत किया था। यह कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। यह स्मारक बहराइच को एक नए पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित कर उसके गौरव और गरिमा को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि बहराइच की इन सभी परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने और आम जनमानस के साथ संवाद बनाने की हार्दिक इच्छा के बावजूद मौसम की विपरीत परिस्थितियों के कारण उनका हैलीकॉप्टर लैंड नहीं कर पाया और उन्हें वापस लखनऊ आना पड़ा। उन्होंने कहा कि जनपद बहराइच की 221 करोड़ रुपए लागत की 144 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास सम्पन्न हुआ है। इसके तहत 160 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 76 परियोजनाओं का लोकार्पण और 60.05 करोड़ रुपए की 68 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

संबंधित समाचार