बरेली: लालफाटक आरओबी निर्माण का रोड़ा बनीं रेलवे की भूमिगत केबिलें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लालफाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण निर्माण ने एक बार फिर सुस्त चाल पकड़ ली है। ऐसा लगता है कि दिसंबर तक रेलवे के हिस्से का काम पूरा होने की डेडलाइन भी धरी रह जाएगी। किसी न किसी कारण से रेलवे के हिस्से का काम अटका रहा है। इस बार रेलवे के सिगनल …

बरेली, अमृत विचार। लालफाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण निर्माण ने एक बार फिर सुस्त चाल पकड़ ली है। ऐसा लगता है कि दिसंबर तक रेलवे के हिस्से का काम पूरा होने की डेडलाइन भी धरी रह जाएगी। किसी न किसी कारण से रेलवे के हिस्से का काम अटका रहा है। इस बार रेलवे के सिगनल एंड टेलीकम्युनिकेशन विभाग की केबिलों ने निर्माण कार्य की गति को धीमा किया। खुदाई के दौरान निकलने वाली विभाग की केबिलें कार्यदायी कंपनी के लिए काम को जल्द पूरा करने में रास्ते का बड़ा रोड़ा साबित हो रही हैं।

दरअसल उत्तर रेलवे के जीएम आशुतोष गंगल ने निरीक्षण के दौरान नवंबर और दिसंबर के आसपास रेलवे द्वारा अपने हिस्से का काम पूरा करने का दावा किया था। मगर पिछले करीब 10 दिन से एक बार फिर काम ने सुस्त चाल पकड़ ली है। ब्रांच लाइन के पास रेलवे के एस एंड टी की केबिल है। ठीक इसी स्थान पर फाउंडेशन का काम किया जाना है लेकिन दिक्कत यह पैदा हो गई है कि इन केबिलों के कारण कार्यदायी एजेंसी के लिए मशीनरी से काम करना दूभर हो गया है।

हाइड्रा और जेसीबी से काम किया गया तो केबिल क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। केबिल क्षतिग्रस्त हुईं तो इसका असर रेल संचालन पर भी पड़ सकता है। सूत्रों की मानें तो कार्यदायी एजेंसी द्वारा कई बार इन केबिलों को शिफ्ट के लिए संबंधित विभाग से कहा गया मगर अतिरिक्त केबिल और मेन पावर नहीं होने का हवाला देकर असमर्थता जताई गई। दूसरी तरफ संबंधित विभाग के अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। मुरादाबाद मंडल के एक वरिष्ठ रेल अधिकारी ने बताया कि अगर किसी कारण से काम में देरी हो रही है तो उसको पता करके दिखवाया जाएगा।

मिट्टी की गिरती ढांगे डाल रही काम में रोड़ा
लालफाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें मिट्टी की ढांगे गिरती दिखाई दे रही हैं। दरअसल एस एंड टी की केबिलों को सुरक्षित रखने के लिए खुदाई स्लोप में न कराकर सीधे गहराई में कराई जा रही है। जिस वजह से बार-बार मिट्टी की बड़ी-बड़ी ढांगे गिरने से हादसे का खतरा भी बना हुआ है।

संबंधित समाचार