बरेली: शादी समारोह से लौट रहे युवकों पर फायरिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों पर बाइक सवार हमलावरों ने शनिवार रात फायरिंग कर दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई। इसके बाद आरोपी पकड़े जाने के डर से भाग गए। अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। बारादरी के कांकर टोला निवासी यासीन ने बताया कि वह शनिवार …

बरेली, अमृत विचार। शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों पर बाइक सवार हमलावरों ने शनिवार रात फायरिंग कर दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई। इसके बाद आरोपी पकड़े जाने के डर से भाग गए। अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

बारादरी के कांकर टोला निवासी यासीन ने बताया कि वह शनिवार को दोस्त फैज और सैफी के साथ एक शादी में गए थे। रात करीब 11 बजे के लगभग वह घर लौट रहे थे। सैलानी के रजा चौक के पास कुछ बाइक सवार लड़कों ने उनका रास्ता रोक लिया। गाली-गलौज कर मारपीट की जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर तमंचा तानकर गोली चला दी।

फायर मिस होने के कारण उनकी जान बच गई। बामुश्किल उनके चंगुल से छूटकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि पुलिस ने रात तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना स्थल पर तमाम लोगों की दुकानों के सामने सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यदि उन्हें चेक किया जाए तो आरोपियों की पहचान हो सकती है।

संबंधित समाचार