रायबरेली: संदिग्ध अवस्था में युवक का पेड़ से लटका मिला शव, जांच शुरू
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथ पुर कटौली निवासी युवक का संदिग्ध हालात में सई नदी के किनारे निर्जन स्थल पर नीम के पेड़ से फांसी के फंदे से शव लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। रघुनाथ पुर कटौली के 22 साल के निवासी रवेंद्र उर्फ मुरली रतापुर रायबरेली में एक …
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथ पुर कटौली निवासी युवक का संदिग्ध हालात में सई नदी के किनारे निर्जन स्थल पर नीम के पेड़ से फांसी के फंदे से शव लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
रघुनाथ पुर कटौली के 22 साल के निवासी रवेंद्र उर्फ मुरली रतापुर रायबरेली में एक निजी कंपनी में काम करता था। दशहरा पर रवेंद्र घर आया था। बताते हैं कि घर से 500 मीटर दूर सई नदी के किनारे एक वीरान जगह पर नीम के पेड़ से उसका शव फंदे से लटका मिला। फंदा गमछे का बनाया गया था। ग्रामीणों ने जब शव को पेड़ से लटकता देखा तो पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की और मृतक के परिजनों को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बताते हैं कि रवेंद्र तीन भाई हैं और किसी भाई की शादी नहीं हुई है। थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और किसी लड़की का मामला सामने आ रहा है। जिसकी जांच की जा रही है।
