दो बाइक की टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सिद्धौर देवीगंज मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी।  उपचार के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्धौर लाया गया। असंद्रा थाना क्षेत्र के …

बाराबंकी। सिद्धौर देवीगंज मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी।  उपचार के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्धौर लाया गया।

असंद्रा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी ओमप्रकाश कोतवाली हैदरगढ़ के दतौली गांव निवासी उमेश के साथ सिद्धौर की ओर आ रहे थे। वो इतने नशे में थे कि उन्होंने दूसरी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्धौर भेजा गया।

संबंधित समाचार