रायबरेली: शराब ठेके के अंदर मिला सेल्समैन का शव, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। देशी शराब के सेल्समैन का ठेके के अंदर शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब ठेके का ताला तुड़वाकर शव को बाहर निकाला। सेल्समैन की मौत किस कारण से हुई इसका खुलासा नहीं हो सका है। 32 साल के अरुण कुमार यादव पुत्र छोटेलाल यादव गांव बसंतपुर व पैगंबरपुर …

रायबरेली। देशी शराब के सेल्समैन का ठेके के अंदर शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब ठेके का ताला तुड़वाकर शव को बाहर निकाला। सेल्समैन की मौत किस कारण से हुई इसका खुलासा नहीं हो सका है।

32 साल के अरुण कुमार यादव पुत्र छोटेलाल यादव गांव बसंतपुर व पैगंबरपुर थाना हथगांव जनपद फतेहपुर भदोखर थाना क्षेत्र के गढी मुतवल्ली गांव में शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करता था। सोमवार को अरुण ठेका के भीतर मृत अवस्था में मिले। ठेका का दरवाजा अंदर से बंद होने पर पुलिस को जानकारी दी गई जिस पर पुलिस ने ठेके का ताला तोड़वाकर शव को बाहर निकाला। जांच के लिए जिला अस्पताल शव भेजा गया। बताते हैं कि अरुण किडनी के मरीज थे। सोमवार को इनको एम्स रायबरेली में दिखाना था। घटना की जानकारी मिलते ही सेल्समैन के भाई पहुंचे। वहीं एएसपी ने भी मौके पर पहुंच जांच की।

संबंधित समाचार