मुरादाबाद : झाड़ियों में मिली नवजात की हालत में सुधार नहीं, होगा आपरेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची की हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में टीएमयू में रह रही बच्ची का आपरेशन करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए डीएम को पत्र भेजा गया है। वहीं बच्ची को किसी जिम्मेदार दंपत्ति के सुपुर्द करने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची की हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में टीएमयू में रह रही बच्ची का आपरेशन करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए डीएम को पत्र भेजा गया है। वहीं बच्ची को किसी जिम्मेदार दंपत्ति के सुपुर्द करने की तैयारी कर ली गई है।

करीब 25 दिन पहले मझोला थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारे के पास झाडियों में एक बच्ची के रोने की आवाज ने राहगीरों को चौंका दिया था। मौके पर जाकर राहगीरों ने देखा तो कपड़े में लिपटी एक नवजात बच्ची रोती हुई मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया था। इसके बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई थी। चेकअप कराने पर उसकी पीठ पर गांठ निकली।

इसके बाद बच्ची को पहले जिला अस्पताल फिर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के आदेश पर बच्ची को टीएमयू में भर्ती करा दिया गया था। तब से वह डाक्टरों की निगरानी में रह रही है। हालांकि पीठ पर गांठ में कोई सुधार न होने पर डाक्टरों ने आपरेशन करने का निर्णय लिया है। चाइल्ड लाइन की समन्वय श्रद्धा शर्मा ने बताया कि आपरेशन के संबंध में डीएम को पत्र भेजा गया है। वहीं बच्ची को किसी के सुपुर्द करने की भी तैयारी चल रही है।

संबंधित समाचार