नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत, 15 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लागोस। नाइजीरिया के क्वारा राज्य में सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना रविवार दोपहर बाद हुई। क्वारा में संघीय सड़क सुरक्षा कोर के सेक्टर कमांडर जोनाथन ओवोडे ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “ यह हादसा क्वारा राज्य के ओनिपाको गांव के पास एक व्यस्त …

लागोस। नाइजीरिया के क्वारा राज्य में सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना रविवार दोपहर बाद हुई।

क्वारा में संघीय सड़क सुरक्षा कोर के सेक्टर कमांडर जोनाथन ओवोडे ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “ यह हादसा क्वारा राज्य के ओनिपाको गांव के पास एक व्यस्त सड़क पर गलत तरीके से ओवरटेक करने के कारण हुआ।” उन्होंने संवाददाताओं को बतायाा कि रेस्क्यू टीम घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गये हैं।

संबंधित समाचार