पुलिस ने साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, 6.24 करोड़ रुपये बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। साइबर पुलिस टीम ने साइबर ठगों पर शिकंजा कस दिया है। बीते साढ़े चार में सभी परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम पुलिस थानों पर 660 अभियोग पंजीकृत कर 470 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई। 2.2 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि साइबर अपराधियों से बरामद हुई और पांच करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि बैंक खातों में …

लखनऊ। साइबर पुलिस टीम ने साइबर ठगों पर शिकंजा कस दिया है। बीते साढ़े चार में सभी परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम पुलिस थानों पर 660 अभियोग पंजीकृत कर 470 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई। 2.2 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि साइबर अपराधियों से बरामद हुई और पांच करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि बैंक खातों में होल्ड कराई गई।

इसकी जानकारी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि साथ ही प्रदेश के अन्य सभी थानों में इस अवधि में साइबर अपराधों में 10290 अभियोग अब तक पंजीकृत किए गए और 2600 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी कर 6.24 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि साइबर अपराधियों से बरामद की गई है।

संबंधित समाचार