ST/SC पर उत्पीड़न करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डॉ रामबाबू हरित
हरदोई। जिले के भ्रमण के दौरान उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ रामबाबू हरित ने स्थानीय पीडब्लू गेस्ट हाउस में पीड़ित ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मिली शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ हरित ने कहा कि प्रदेश के किसी …
हरदोई। जिले के भ्रमण के दौरान उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ रामबाबू हरित ने स्थानीय पीडब्लू गेस्ट हाउस में पीड़ित ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मिली शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ हरित ने कहा कि प्रदेश के किसी भी जिले में अनुसूचित जाति और जनजाति के पीड़ितों की तरफ से मिली शिकायतों और समस्याओं का समाधान आयोग की ओर से नियमानुसार किया जाएगा। जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई करने के साथ पीड़ित को सरकार की ओर से निर्धारित आर्थिक सहायकता भी प्रदान की जाती है।
उन्होंने यह भी कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अल्प अवधि में आयोग की ओर से आर्थिक मदद भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर ज्वांइट मजिस्ट्रेट दीक्षा जैन, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, सी.ओ. सिटी विकास जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
