लखनऊ: लविवि में परास्नातक प्रवेश के लिए अंतिम मेरिट सूची जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2021-22 की परास्नातक-2021 प्रवेश के अंतर्गत छह विषयों की अंतिम मेरिट सूची विश्वविद्यालय की ओर से जारी कर दी गयी है। अलग-अलग विषयों में उपलब्ध परास्नातक सीटों के सापेक्ष मेरिट के अनुसार सीट आवंटन कर दिया गया है। आवंटन की सूचना अभ्यर्थी के लॉग इन पर बुधवार को दोपहर 12 …

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2021-22 की परास्नातक-2021 प्रवेश के अंतर्गत छह विषयों की अंतिम मेरिट सूची विश्वविद्यालय की ओर से जारी कर दी गयी है। अलग-अलग विषयों में उपलब्ध परास्नातक सीटों के सापेक्ष मेरिट के अनुसार सीट आवंटन कर दिया गया है। आवंटन की सूचना अभ्यर्थी के लॉग इन पर बुधवार को दोपहर 12 बजे के बाद उपलब्ध होगी।

इसके साथ ही जिस रैंक तक अभ्यर्थियों का चयन हुआ है उसकी रैंक कटऑफ वेबसाइट पर उपलब्ध है। वहीं जिन अभ्यर्थियों की सीट एलाट हुई है उनकी पात्रता की जांच आनलाइन विभाग के द्वारा कर ली जाएगी। वहीं विभाग द्वारा जांच के बाद योग्य अभ्यर्थियों को फ़ीस आनलाइन अपनी लागइन के द्वारा जमा करनी होगी। फ़ीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर हैं

इन विषयों में मिलेगा प्रवेश

  1. समाजशास्त्र
  2. हिंदी
  3. राजनीति शास्त्र
  4. मनोविज्ञान
  5. मॉस्टर आफ पब्लिक हेल्थ
  6. मॉस्टर पब्लिक हेल्थ (कम्प्यूनिटी मेडिसिन)

संबंधित समाचार