लखनऊ: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर किया था किशोरी का यौन शोषण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के गाजीपुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई थी, लेकिन आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया था। गाजीपुर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जब किशोरी ने आरोपी पर शादी …

लखनऊ। राजधानी के गाजीपुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई थी, लेकिन आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया था। गाजीपुर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जब किशोरी ने आरोपी पर शादी के लिए दाबाव डाला तो उसने शादी से इनकार कर दिया।

इसके बाद पीड़िता केस दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना चल रही थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि उसकी मुलाकात मोहित यादव उर्फ रुद्र यादव से हुई थी। रुद्र ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोपी रुद्र ने उसका गर्भपात करवा दिया।

संबंधित समाचार