लखनऊ: लोडर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मोहनलालगंज के धनवाखेड़ा मोड़ के पास लोडर ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिसेंडी थाना मोहनलालगंज निवासी जलाल का 20 वर्षीय बेटा अंसार मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह करीब चार बजे वह बाइक से भाऊखेड़ा …

लखनऊ। मोहनलालगंज के धनवाखेड़ा मोड़ के पास लोडर ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिसेंडी थाना मोहनलालगंज निवासी जलाल का 20 वर्षीय बेटा अंसार मजदूरी करता था।

मंगलवार सुबह करीब चार बजे वह बाइक से भाऊखेड़ा से सिसेण्डी जा रहा था। तभी रास्ते में धनवाखेड़ा मोड के पास सामने से आ रहे लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी मोहनलालगंज ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

संबंधित समाचार