रामपुर: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, बाल-बाल बची मासूम
मिलक, अमृत विचार। मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक पर बैठी उसकी मासूम पुत्री घायल हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मिलक के सरकारी अस्पताल पहुंचे मृतक के हरीपाल के शव पर परिजन एक घंटे तक विलाप करते रहे। …
मिलक, अमृत विचार। मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक पर बैठी उसकी मासूम पुत्री घायल हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मिलक के सरकारी अस्पताल पहुंचे मृतक के हरीपाल के शव पर परिजन एक घंटे तक विलाप करते रहे।
घटना मिलक क्षेत्र के बिलासपुर रोड स्थित तिराह गांव के पास जीपीएस स्कूल के पास की है। गंगापुर जदीद गांव निवासी 35 वर्षीय हरिपाल बाइक से शाम छह बजे करीब अपनी भांजी के घर क्षेत्र के सिरसा गांव को जा रहे थे। हरिपाल के साथ उनकी 8 साल की पुत्री पारुल साथ में बैठी थी।जैसे ही गांव से निकलकर वह जीपीएस स्कूल के पास पहुंचा तो उसकी बाइक को सामने से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने रौंद दिया। टक्कर से हरिपाल सड़क पर जा गिरा।
8 साल की पारूल सड़क किनारे खंती में जा गिरी। मौका पाकर अज्ञात वाहन चालक वाहन के साथ फरार हो गया। सड़क पर जा रहे राहगीरों ने जब हरीपाल को सड़क पर पड़ा देखा तो राहगीरों द्वारा घटना की सूचना पुलिस तथा एंबुलेंस को दी गई। एंबुलेंस की मदद से दोनो को मिलक के सरकारी अस्पताल लाया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद डॉक्टर ने हरिपाल को मृत घोषित कर दिया तथा 8 साल का पारुल का उपचार किया। मृतक हरिपाल की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच।सभी सरकारी अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। मृतक हरिपाल का शव देख हरिपाल की मां और पत्नी दहाड़े मारकर रोने बिलखने लगीं।
पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पूर्व में मृतक हरिपाल गांव का डिपो होल्डर था अब वर्तमान में उसकी पत्नी के नाम से सस्ता गल्ला विक्रेता के दुकान स्वीकृत हुई थी। मृतक हरिपाल ने अपने पीछे पत्नी तथा तीन मासूम बेटियां छोड़ी हैं। माता पिता का पूर्व ही निधन हो चुका है।मृतक का एक विवाहित छोटा भाई है।
