आफत की बारिश: रामगंगा का जलस्तर बढ़ा, अलर्ट प्वाइंट से महज 0.75 मीटर नीचे, कालागढ़ बांध से पानी छूटा तो खतरे का निशान पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बारिश लोगों के लिए अब आफत साबित होने लगी है। उत्तराखंड में जलस्तर इतना बढ़ गया है कि वहां की सड़के, पुल, मकान तक ध्वस्त होने लगे है। जल स्तर को कम करने के लिए लगातार पानी को छोड़ा जा रहा है। जिसका असर बरेली …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बारिश लोगों के लिए अब आफत साबित होने लगी है। उत्तराखंड में जलस्तर इतना बढ़ गया है कि वहां की सड़के, पुल, मकान तक ध्वस्त होने लगे है। जल स्तर को कम करने के लिए लगातार पानी को छोड़ा जा रहा है। जिसका असर बरेली में भी दिखाई दे रहा है। पानी छोड़े जाने की वजह से रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 2.75 मीटर और अलर्ट प्वांट से मजह 0.75 मीटर नीचे है। ऐसे में हालात गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन भी लगातार तैयारियों में जुटा है।

लगातार नदियों से छोड़ जा रहा पानी, रामगंगा के आस-पास खतरा
भीषण बारिश की वजह से तमाम नदियां उफान पर है। अधिकांश बांध भी फुल हो चुके है। जिसकी वजह से पानी को छोड़ना अब मजबूरी भी बन चुका है। बाढ़ खंड विभाग के अनुसार मंगलवार को कोसी नदी से करीब एक लाख क्यूसिक पानी छोड़ गया था। जो पूरी तरह से पास नही हुआ तब तक किच्छा नदी से भी करीब डेढ़ लाख क्यूसिक पानी छोड़ दिया गया। जिसकी वजह से अब रामगंगा नदी खतरे के निशान से कुछ ही नीचे बचा है। हालाता यह हो चुके है कि रामगंगा के आस-पास के इलाकों में खतरे की स्थिति बन चुकी है।

कालागढ़ बांध से अब तक छोड़ा जा चुका 15 हजार क्यूसिक पानी
विभागीय अधिकारियों की माने तो कालागढ़ बांध से अबतक करीब 15 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जा चुका है। सबसे पहले कालागढ़ से करीब 5 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया था। मगर मंगलवार देर रात करीब 10 हजार क्यूसिक पानी और छोड़ दिया गया। जिसकी वजह से अब तक वहां से करीब 15 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जा चुका है।

…और पानी छूटा तो रामगंगा के आस-पास आ सकती है बाढ़
बताया जा रहा है कि यदि कालगढ़ बांध से और पानी छोड़ा गया तो निश्चित ही रामगंगा खतरे का निशान पार कर जाएगी। जिसके बाद काफी हद तक नुकसान होने की उम्मीद है। इसलिए लोगों को अभी से अलर्ट किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें…

आफत की बारिश: कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात, हाइवे पर पानी की वजह से दिल्ली मार्ग बंद, चारों ओर अफरातफरी का माहौल

 

संबंधित समाचार