अमरोहा : किसानों को मुआवजा दिलाने को भाजपाइयों ने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। बारिश के चलते किसानों की फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल चौहान के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्य में भाजपाइयों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। पिछले 2 दिन हुई लगातार बारिश से किसानों की सैकड़ों बीघा धान की फसल को …

अमरोहा, अमृत विचार। बारिश के चलते किसानों की फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल चौहान के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्य में भाजपाइयों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। पिछले 2 दिन हुई लगातार बारिश से किसानों की सैकड़ों बीघा धान की फसल को नुकसान पहुंचा है।

किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल चौहान समेत जिला पंचायत सदस्य राम सिंह सैनी सदस्य पति कुंवर पाल खड़क वंशी व अन्य भाजपाइयों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग की। उन्होने कहा कि जल्द से जल्द किसानों की फसलों के हुए नुकसान का आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाए। इसके अलावा गांव पीपली घोसी में फैल रहे डेंगू की रोकथाम के लिए भी भाजपाइयों ने मांग की है।

संबंधित समाचार