युवक की हत्या के खुलासे को लेकर एसपी ने लगाई एसओजी, घटनास्थल का किया निरीक्षण
रायबरेली। जगतपुर और ऊंचाहार में अपराध की घटनाएं बढ़ने पर पुलिस अधीक्षक ने अचानक थाना जगतपुर व थाना ऊंचाहार क्षेत्र के नेवादा का निरीक्षण किया और युवक की हत्या के खुलासे को लेकर एसओजी टीम को लगाया। बीती रात पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा थाना जगतपुर का निरीक्षण किया गया व थाना परिसर में बने …
रायबरेली। जगतपुर और ऊंचाहार में अपराध की घटनाएं बढ़ने पर पुलिस अधीक्षक ने अचानक थाना जगतपुर व थाना ऊंचाहार क्षेत्र के नेवादा का निरीक्षण किया और युवक की हत्या के खुलासे को लेकर एसओजी टीम को लगाया।
बीती रात पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा थाना जगतपुर का निरीक्षण किया गया व थाना परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर नियुक्त महिला आरक्षियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यालय के अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर, कोविड-19 हेल्प डेस्क, माल के रखरखाव, सीसीटीएनएस कम्प्यूटर कक्ष व थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरों आदि की समीक्षा की गई और स्टोर व हवालात का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए थाना जगतपुर प्रभारी को रात्रि चेकिंग, पिकेट ड्यूटी, बैरियर ड्यूटी संबंध में विशेष सक्रियता रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली ऊंचाहार क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार कै नेवादा निवासी दीपक सिंह की हत्या के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। साथ ही टीम गठित कर संबंधित व एसओजी टीम को घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया।
