अमेठी: सपाइयों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई वाल्मीकि जयंती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। दुर्गापुर रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में हीरालाल यादव भावी प्रत्याशी 186 विधानसभा अमेठी की अध्यक्षता में महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर हीरालाल यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की अगर इंसान की इच्छा शक्ति उसके साथ हो तो वह कोई भी काम बड़े आराम से कर …

अमेठी। दुर्गापुर रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में हीरालाल यादव भावी प्रत्याशी 186 विधानसभा अमेठी की अध्यक्षता में महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर हीरालाल यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की अगर इंसान की इच्छा शक्ति उसके साथ हो तो वह कोई भी काम बड़े आराम से कर सकता है। इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प ही इंसान को रंक से राजा बना और अज्ञानी को महान ज्ञानी बना सकती है।

वहीं भारतीय इतिहास में आदिकवि महार्षि वाल्मीकि की जीवन कथा भी हमें दृढ़ संकल्प और मजबूत इच्छाशक्ति अर्जित करने की तरफ अग्रसर करती है। महार्षि वाल्मीकि का जीवन हमें सिखाता है कि हम जन्म से अच्छे या बुरे नहीं होते। हमारा कर्म ही हमारी महानता को निर्धारित करता है और हमारे जीवन पद की रूपरेखा भी तैयार करता है।

महार्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महाकाव्य की रचना करके जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी को ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास किया है। इस मौके पर डीके यादव जिला अध्यक्ष मजदूर सभा,  सूर्यभान सिंह जिला उपाध्यक्ष मजदूर सभा, जिला महासचिव सरबजीत सिहं, सरताज राईन, अनूप सिंह, राम अभिलाष यादव, रमाकांत यादव, अंजनी कुमार तिवारी, जिला उपाध्यक्ष लालता प्रसाद, सरोज, महेश कुमार वर्मा, राज दुर्ग, सरोज विकास यादव, सुरेश यादव और कई तमाम समाजवादी साथियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

संबंधित समाचार