हरदोई: रास्ते से अवैध कब्जा हटाने की समस्या अभी तक बरकरार, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। घर के निकास को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पिछले 5 सालों से प्रयास कर रहे पीड़ित को न्याय नहीं मिल सका है। ग्राम प्रधान से लेकर कई सभ्रांत लोगों के प्रयास विफल हो गए। इसकी वजह अतिक्रमणकारियों की स्थानीय पुलिस से अच्छी सेटिंग है। इस वजह से नियम कानून को ताक पर रखते …

हरदोई। घर के निकास को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पिछले 5 सालों से प्रयास कर रहे पीड़ित को न्याय नहीं मिल सका है। ग्राम प्रधान से लेकर कई सभ्रांत लोगों के प्रयास विफल हो गए। इसकी वजह अतिक्रमणकारियों की स्थानीय पुलिस से अच्छी सेटिंग है। इस वजह से नियम कानून को ताक पर रखते हुए दबंगों ने पूरे गलियारे पर अपना कब्जा जमा रखा है।

विकास खंड कछौना के निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि सार्वजनिक गली पर पड़ोस के अजय कुमार ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इस पर जुलाई 2016 से अब तक सैकड़ों शिकायतें की जा चुकि हैं, लेकिन जांच अधिकारियों ने सिर्फ दफ्तर में बैठे-बैठे ही जांच आख्या लगाकर शिकायतें निस्तारित कर दीं।

वहीं यहां स्थलीय निरीक्षण नहीं होने की वजह से 5 साल से समस्या समान बनी हुई है। पीड़ित ने यह भी बताया कि थानाध्यक्ष, बीडीओ, एसडीएम, सीडीओ, जिलाधिकारी, सम्पूर्ण समाधान दिवस, तहसील दिवस, थाना दिवस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076  आदि तमाम अधिकारियों से अब तक 100 से अधिक शिकायतें कर चुकें हैं  पर नतीजा शून्य ही रहा।

ग्राम पंचायत के वर्तमान व पूर्व प्रधान ने भी पत्राचार कर रास्ते का अतिक्रमण हटवाए जाने के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया किन्तु स्थानीय पुलिस द्वारा कोई रुचि न लेने की वजह से शिकायत का धरातल पर निस्तारण नहीं हो सका। बेबस पीड़ित ने फिर से पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

संबंधित समाचार