शाहजहांपुर में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यक्रम समाप्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। 13 अक्टूबर से चल रहे प्राथमिक शिक्षा वर्ग का बुधवार को समापन हो गया। समापन सत्र में सह संयोजक कुटुंब प्रबोधन, बृज प्रान्त के वीरेन्द्र मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केवल 5 बाल स्वयंसेवको की शाखा से प्रारम्भ हुआ था आज वही छोटा सा बीज एक वट बृक्ष के रूप …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। 13 अक्टूबर से चल रहे प्राथमिक शिक्षा वर्ग का बुधवार को समापन हो गया। समापन सत्र में सह संयोजक कुटुंब प्रबोधन, बृज प्रान्त के वीरेन्द्र मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केवल 5 बाल स्वयंसेवको की शाखा से प्रारम्भ हुआ था आज वही छोटा सा बीज एक वट बृक्ष के रूप में कार्य कर रहा है, आज देश में ही नही विदेशों में भी संघ की शाखाएं लग रही है।

वीरेन्द्र मिश्र ने कहा कि स्वयंसेवकों को अनुशासन , कर्तव्यनिष्ठा समाज हित हेतु कैसे कार्य किया जाए ये सब वर्गो में प्रशिक्षण दिया जाता है। इन्ही कार्यों के कारण आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व मे सबसे बड़े सगठन के रूप में कार्य कर रहा है। अभी हाल ही में कोरोना के समय संघ के स्वयंसेवको ने समाज के बीच कठिन परिस्थिति में भी सेवा के कार्य किये , ये सभी संस्कार, अनुशासन इन्ही वर्गों व शाखा के माध्यम से आते है।

प्राथमिक शिक्षा वर्ग के माध्यम से शिक्षार्थियों को अनुशासन में रहना , स्वयं की रक्षा करने के लिए दण्ड ,प्रशिक्षण, जुड़ो कराटे, आदि का भी प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसे शिखक कर स्वयं व समाज की भी रक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि कई बार स्वयसेवकों ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा भी की है। श्री मिश्र ने कहा कि संघ की शाखा में बौद्धिक, शारीरिक, विकास के साथ साथ व्यक्ति निर्माण का कार्य किया जाता है । 1925 में डॉ0 केशवराव बलि राम हेडगेवार जी ने हिन्दू समाज के उत्थान के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी।

वीरेन्द्र मिश्र ने कहा कि आज संघ एक वट बृक्ष का रूप ले चुका है और देश, समाज के हित के कार्य मे लगा हुआ है। वर्ग में ही आज शरद पूर्णिमा कार्यक्रम मनाया गया। वर्ग में वर्ग कार्यवाह कमल गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक चन्दन सिंह, विभाग कार्यवाह रवि मिश्र, महानगर संघचालक रमेश सक्सेना, महानगर कार्यवाह धर्मेंद्र ,विभाग प्रचार प्रमुख वीरेंद्र कुमार मिश्र, विभाग व्यवस्था प्रमुख महेश सिंह, नवनीत , सत्यम महानगर सह बौद्धिक प्रमुख प्रदीप सिंह, वर्ग के मुख्यशिक्षक प्रवीण आदि स्वयंसेवक, कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े-

रंधावा ने बोली बड़ी बात- अमरिंदर सिंह ‘अवसरवादी’ हैं, पंजाब को धोखा दिया

संबंधित समाचार