संभल : बहन का इलाज कराने आए युवक को मारी गोली, गंभीर
संभल/ओबरी, अमृत विचार। निजी हेल्थ केयर में बहन का इलाज कराने आए युवक को बुधवार की सुबह बदमाशों ने गोली मार दी। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में घायल युवक का इलाज चल रहा है। असमोली थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोटा-चौधरपुर मार्ग स्थित तलवार गांव में हयात हेल्थ केयर में धकतौड़ा गांव निवासी 26 वर्षीय मो. रिजवान, …
संभल/ओबरी, अमृत विचार। निजी हेल्थ केयर में बहन का इलाज कराने आए युवक को बुधवार की सुबह बदमाशों ने गोली मार दी। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में घायल युवक का इलाज चल रहा है। असमोली थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोटा-चौधरपुर मार्ग स्थित तलवार गांव में हयात हेल्थ केयर में धकतौड़ा गांव निवासी 26 वर्षीय मो. रिजवान, पुत्र हाजी दिलशाद ने अपनी बहन मेहराब जहां, पत्नी कयामुद्दीन निवासी घंसूरपुर को बुखार आने पर चार दिन पूर्व भर्ती कराया था।
मंगलवार रात अस्पताल में मेहराब के साथ उसके पति कयामुद्दीन, भाई रिजवान और मां मिदिया खातून भी अस्पताल में थे। बहन के इलाज के दौरान रिजवान रात जागता रहा। बुधवार सुबह 3 बजे वह अस्पताल के गेट के बाहर खड़ी अपनी कार में सो गया। बुधवार सुबह 6 बजे किसी राहगीर की सूचना पर हयात हेल्थ केयर के डॉ. अब्दुल मुत्तलिब ने अन्य लोगों के साथ जाकर देखा तो रिजवान के सीने में गोली लगी थी। वह सड़क किनारे बेहोश पड़ा था।
डॉक्टर ने रिजवान के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने रिजवान को गोली लगने के बारे में घर वालों को बताया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना के बारे में लोगों से जानकारी ली। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में युवक की हालत गंभीर बनी है। थाना प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा ने सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक को सूचना दी। सीओ अरुण सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक जायसवाल मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली।
मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। आलोक जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, संभल
