बरेली: हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग 12 घंटे रही बंद, राहगीरों ने झेली दिक्कतें
फतेहगंज पूर्वी, अमृत विचार। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर चक रेल बदले जाने के कार्य की वजह से बुधवार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक क्रॉसिंग पूर्णरूप से बंद रखी गयी। इस दौरान राहगीरों को तमाम दिक्कतें झेलनी पड़ीं। लोडेड वाहनों को लिंक मार्गों से निकाला गया। इन मार्गों पर जाम की स्थिति बनी …
फतेहगंज पूर्वी, अमृत विचार। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर चक रेल बदले जाने के कार्य की वजह से बुधवार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक क्रॉसिंग पूर्णरूप से बंद रखी गयी। इस दौरान राहगीरों को तमाम दिक्कतें झेलनी पड़ीं। लोडेड वाहनों को लिंक मार्गों से निकाला गया। इन मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही।
हुलासनगरा रेलवे फाटक पर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ऋ षि दत्त, पीडब्ल्यूआई हरगोविंद व राजेंद्र कुमार पूरी टीम के साथ पहुंच गए थे और रेलवे फाटक को बंद कर दिया। इसके बाद डाउन दिशा की चक रेल बदले जाने व गड्ढों को भरने का कार्य शुरू किया गया। राजमार्ग पर जहां वाहनों को लिंक मार्गों से निकाला गया।
वहीं, डाउन दिशा की ट्रेनों को 10 किलोमीटर की रफ्तार से कॉशन देकर गुजारा गया। वाहनों को बरेली-फरीदपुर और कटरा-तिलहर से वाहनों को अन्य मार्गों से निकाला।
