बरेली: समय से वेतन नहीं मिला तो फीकी रह जाएगी कर्मियों की दिवाली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम के कर्मचारियों के लिए दिवाली कहीं फीकी न रह जाए, इसके लिए नगर निगम कर्मचारी संघ ने मेयर और नगर आयुक्त दोनों से ही पर्व से पहले वेतन जारी करने का आग्रह किया है। मांग को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को नगर आयुक्त अभिषेक आनंद से मिलकर उन्हें …

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम के कर्मचारियों के लिए दिवाली कहीं फीकी न रह जाए, इसके लिए नगर निगम कर्मचारी संघ ने मेयर और नगर आयुक्त दोनों से ही पर्व से पहले वेतन जारी करने का आग्रह किया है। मांग को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को नगर आयुक्त अभिषेक आनंद से मिलकर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा है। नगर निगम में चार हजार से भी ज्यादा नियमित, संविदा कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।

नगर आयुक्त से मिले संघ के अध्यक्ष डॉ. मिशन पाल सिंह, महामंत्री जयपाल सिंह पटेल, उपाध्यक्ष रामचंद्र व सह महामंत्री महक सिंह का कहना है कि दिवाली का महापर्व 4 नवंबर को मनाया जाना है। इस अवसर पर 2 नवंबर के बाद सभी कार्यालयों में अवकाश हो जाएगा। नगर निगम के सैकड़ों कर्मचारियों को अगर दिवाली पर समय से वेतन न मिला तो उनका पर्व फीका हो सकता है। इसलिए दिवाली से पहले सभी कर्मचारियों को वेतन एवं 10 हजार रुपये का भुगतान 01 नवंबर को होना सुनिश्चित होना चाहिए।

पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि अधिकांश अनुभागों से बिल बनाकर लेखा विभाग को प्रेषित न किए जाने से कर्मचारियों का समय से वेतन मिल पाना संभव नहीं हो पाता है। इसलिए इस महीने के अंतिम सप्ताह से पूर्व बिल की प्रक्रिया पूरी कराने के साथ 01 नवंबर से पूर्व वेतन दिलाए जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। ताकि सभी कर्मचारी पर्वों को सपरिवार धूमधाम और विधि-विधान के साथ मना सकें। नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को उनकी मांगों को पूरा करने को लेकर आश्वस्त किया है।

संबंधित समाचार