उन्नाव: आबकारी विभाग और बिहार पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, बरामद की 15 लीटर अवैध शराब
उन्नाव। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के आदेशानुसार और जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के निर्देशन में कार्रवाई की गई। जिसमें आबकारी निरीक्षक कुलदीप बहादुर सिंह की ओर से पचोड्डा निवासी नौशाद को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया और सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। वहीं …
उन्नाव। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के आदेशानुसार और जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के निर्देशन में कार्रवाई की गई। जिसमें आबकारी निरीक्षक कुलदीप बहादुर सिंह की ओर से पचोड्डा निवासी नौशाद को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया और सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

वहीं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 बीघापुर प्रदीप कुमार मौर्या ने आबकारी सिपाही व थाना बिहार स्टाफ के साथ थाना बिहार के ग्राम तिवरिया में कई घरों, बाग व तालाब के किनारे दबिश दी गई, जहां तालाशी के दौरान शराब की कोई भी बरामदगी नहीं हुई। वहीं मौके पर लगभग 450 किलो महुआ लहन और 6 भट्टियों को नष्ट किया गया। साथ ही बीघापुर देशी, बीघापुर विदेशी, बीघापुर बियर, शराब की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण भी किया गया।

आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 6 से बांगरमऊ राज लक्ष्मी, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 सफीपुर से प्रमिला रावत और थाना बेहटा मुजावर के थानाध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने स्टाफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में एक मारुति स्विफ्ट डिजायर में 653 पौवे, 194 अद्धे व अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा राज्य में बिक्री के लिए अनुमन्य वाहन सहित जब्त किए गए।
