हरदोई: लकड़ी से भरा ट्रैक्टर ट्राली हुआ बरामद, ग्रामीणों ने सरकार पर उठाया सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। प्रदेश सरकार जहां वृक्षारोपण पर जोर दे रही है। वहीं योगी सरकार में भी लकड़ कट्टों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सुरसा थाना पुलिस ने आम के पेड़ की हरी लकड़ी ले जा रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को बरामद कर थाने में खड़ा कर लिया है। जबकि लकड़कट्टे लगातार पुलिस से ट्रैक्टर …

हरदोई। प्रदेश सरकार जहां वृक्षारोपण पर जोर दे रही है। वहीं योगी सरकार में भी लकड़ कट्टों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सुरसा थाना पुलिस ने आम के पेड़ की हरी लकड़ी ले जा रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को बरामद कर थाने में खड़ा कर लिया है। जबकि लकड़कट्टे लगातार पुलिस से ट्रैक्टर ट्राली छोड़ने के लिए संपर्क बनाए हुए हैं।

जानकारी के अनुसार थाना सुरसा क्षेत्र अंतर्गत बिलग्राम वन विभाग की रेंज में लकड़ कट्टों ने आम का हरा पेड़ काट डाला सूचना मिलने पर पुलिस लकड़ी सहित ट्रैक्टर ट्राली को थाने पर ले आई है,लेकिन वहां लकड़ कट्टे छूट भैया नेताओं के जरिए ट्राली छुड़ाने के लिए प्रयासरत हैं। इस संबंध में जब थानाध्यक्ष से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच की जा रही है कि यह लकड़ी किसकी है और कैसे काटी गई। फिलहाल लकड़ी को थाने में लाया गया है। दिनदहाड़े हरे पेड़ की लकड़ी काट कर ले जा रहा लकड़ कट्टों के हौसलों की चर्चा तेजी से फैल रही है। लोग कह रहे हैं की योगी सरकार में भी लकड़ कट्टों के हौसले बुलंद हैं।

संबंधित समाचार