हरदोई: एआरपी निरुपमा ने शिक्षा के स्तरों को निखारने पर दिया जोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। एआरपी निरुपमा सिंह ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। साथ ही बताया कि शिक्षक का कर्तव्य है कि अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ उनकी बौद्धिक क्षमता को भी परखा। एआरपी निरुपमा सिंह ने गुरुवार को …

हरदोई। एआरपी निरुपमा सिंह ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। साथ ही बताया कि शिक्षक का कर्तव्य है कि अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ उनकी बौद्धिक क्षमता को भी परखा।

एआरपी निरुपमा सिंह ने गुरुवार को बावन ब्लाक के सरकारी स्कूलों में जाकर पढ़ने वाले बच्चों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर में बारी-बारी से सभी कक्षाओं में बच्चों से पढ़ाई को लेकर सवाल किए,जिसका उन्हें बेहतर जवाब दिया गया।

एआरपी निरुपमा सिंह ने बच्चों के बीच बैठ कर उनसे अपने बचपन की बातें साझा की। उन्होंने प्रेरणा एप और ई-पाठशाला को जोर दिया। प्रधानाध्यापिका तरन्नुम खातून ने बताया कि ज्यादातर अभिभावकों को व्हाट्स अप से जोड़ा गया है। साथ ही उनका बराबर सहयोग भी मिल रहा है। इस बीच सहायक अध्यापिका अर्षिता सैनी, रुचि पुरी, शिक्षामित्र प्रशान्त कुमार अवस्थी, राकेश कुमार मौजूद रहे।

संबंधित समाचार