बाराबंकी: ट्रैक पर मिला युवक का शव, जांच शुरू
बाराबंकी। अयोध्या लखनऊ रेलमार्ग पर गुरुवार की सुबह एक युवक का शव ट्रैक पर पड़ा दिखा जिसकी सूचना स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना देते हुए आगे की कार्रवाई शुरु कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार …
बाराबंकी। अयोध्या लखनऊ रेलमार्ग पर गुरुवार की सुबह एक युवक का शव ट्रैक पर पड़ा दिखा जिसकी सूचना स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना देते हुए आगे की कार्रवाई शुरु कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के बभना भारी गांव के पास शौच गए लोगों ने एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत हालत में देखा जिसकी सूचना दरियाबाद पुलिस को दी। आनन फानन में उपनिरीक्षक सुरेंद्र तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान पृथ्वीराज तिवारी पुत्र रामहेर तिवारी निवासी ग्राम धनापुर अरगूपुर कलान थाना शाहगंज जिला जौनपुर हुई है। मृतक के पास मिले नंबरों से मृतक के परिजनों को सूचित कर ,फोटो भेज शिनाख्त करवाई तो परिजनों ने मृतक की पहचान पृथ्वीराज के रूप में की। पुलिस की सूचना पर परिजन बाराबंकी के लिए निकल पड़े है। लोग मृतक के सियालदह जम्मूतवी ट्रेन से गिरने की आशांका व्यक्त कर रहे है। दरियाबाद पुलिस ने पंचनामा भर अग्रीम कार्रवाई शुरु कर दी।
