मुरादाबाद : ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में गुलाब बाड़ी फाटक पर गुरुवार तड़के ट्रेन की चपेट में आकर करीब 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिल सकी। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि महिला विक्षिप्त थी। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में गुलाब बाड़ी फाटक पर गुरुवार तड़के ट्रेन की चपेट में आकर करीब 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिल सकी। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि महिला विक्षिप्त थी। वह आसपास के क्षेत्र में भटकती रहती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार