मुरादाबाद : कांठ रोड पर मिगलानी होटल के पास मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बुधवार सुबह कांठ रोड पर मिगलानी होटल के पास करीब 38 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। अगर कोई भी मृतक की शिनाख्त नहीं कर सका। भीड़ में शामिल पीली कोठी कुंदन स्वीट के पास रहने वाली सीमा परवीन ने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। बुधवार सुबह कांठ रोड पर मिगलानी होटल के पास करीब 38 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए।

अगर कोई भी मृतक की शिनाख्त नहीं कर सका। भीड़ में शामिल पीली कोठी कुंदन स्वीट के पास रहने वाली सीमा परवीन ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सीमा परवीन ने बताया कि मृतक भिखारी था और आसपास के इलाके में भीख मांग कर अपनी गुजर-बसर करता था। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार