Aryan Khan Drugs Case: 30 अक्टूबर तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत, HC का दरवाजा खटखटाएंगे किंग खान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार आर्यन खान की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। आर्यन खान के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की न्यायिक हिरासत को भी बढ़ा दिया गया है। ऑर्थर जेल में बंद स्टार किड तीन अक्टूबर को गिरफ्तार हुए थे। जिसके बाद से बार-बार …

मुंबई। क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार आर्यन खान की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। आर्यन खान के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की न्यायिक हिरासत को भी बढ़ा दिया गया है। ऑर्थर जेल में बंद स्टार किड तीन अक्टूबर को गिरफ्तार हुए थे। जिसके बाद से बार-बार खान परिवार स्टार किड की जमानत की अर्जी लगा रहे हैं लेकिन हर बार उनके अरमानों पर कोर्ट पानी फेरे दे रही है।

 

 

बता दें, आर्यन खान के वकील ने अब हाईकोर्ट जाने का प्लैन बना लिया है। उनकी याचिका पर 26 अक्टूबर को सुनवाई होगी। हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर आर्यन रिहा हो सकते हैं। कल आर्यन के साथ बाकी दो आरोपियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई थी। पिछली कई सुनवाईयों से स्टार किड की जमानत याचिका खारिज हो रही थी।

इसी बीच आज शाहरुख खान आज सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर अपने बेटे से मिलने मुंबई की ऑर्थर जेल पहुंचे थे। एक्टर विजिटर लाइन से होते हुए जेल के अंदर गए थे। बेटे के जेल जाने के बाद ये पहली बार है जब शाहरुख बेटे से मिलने पहुंचे थे। बता दें, शाहरुख और आर्यन के बीच शीशे की दीवार थी। दोनों की इंटरकॉम के जरिए 15 मिनट बात हुई। स्टार किड और किंग खान के साथ जेल के अधिकारी भी मौजूद थे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका