मुरादाबाद : प्रॉपर्टी डीलर के घर से नकदी, जेवर समेत सवा दो लाख का माल समेटा
मुरादाबाद, अमृत विचार। ताले तोड़कर प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुसे चोर नकदी व जेवर समेत करीब सवा दो लाख रुपये का सामान समेट कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के काजीपुरा आयुषग्रीन कालोनी की है। यहां रहने वाले पुष्पेंद्र शर्मा …
मुरादाबाद, अमृत विचार। ताले तोड़कर प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुसे चोर नकदी व जेवर समेत करीब सवा दो लाख रुपये का सामान समेट कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के काजीपुरा आयुषग्रीन कालोनी की है। यहां रहने वाले पुष्पेंद्र शर्मा प्रॉपर्टी डीलर हैं।
इसके साथ ही उनकी प्राइवेट स्कूल में गाड़ियां भी चलती हैं। पुष्पेंद्र ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ समारोह में शामिल होने के लिए रविवार को संभल जनपद के बहजोई गए थे। बुधवार की रात वह समारोह से लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा देख सन्न रह गए। घर में रखे 23 हजार रुपये, एक एलईडी और करीब सवा दो लाख रुपये कीमत के सोने और चांदी के जेवर गायब थे। पु
ष्पेंद्र शर्मा ने उसी दिन घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। इसके बद उन्होंने थाने में तहरीर दी। एसएचओ सिविल लाइंस रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
