अब मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण कर बन सकते हैं मतदाता, जानें कैसे
हरदोई। अब मोबाइल से भी मतदाता अपना नाम निर्वाचन सूची में दर्ज करा सकेंगे। यही नहीं पते में परिवर्तन फोटो पहचान पत्र में संशोधन सहित अन्य मतदाता सेवाएं भी मोबाइल के माध्यम से ली जा सकेगी। अपर जिलाधिकारी वन्दना त्रिवेदी ने बताया है कि मोबाइल एप या ऑनलाइन माध्यम से मतदाता सेवाएं प्राप्त की जा …
हरदोई। अब मोबाइल से भी मतदाता अपना नाम निर्वाचन सूची में दर्ज करा सकेंगे। यही नहीं पते में परिवर्तन फोटो पहचान पत्र में संशोधन सहित अन्य मतदाता सेवाएं भी मोबाइल के माध्यम से ली जा सकेगी। अपर जिलाधिकारी वन्दना त्रिवेदी ने बताया है कि मोबाइल एप या ऑनलाइन माध्यम से मतदाता सेवाएं प्राप्त की जा सकती है।
जो लोग एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हो रहे है ऐसे लोग तत्काल अपना पंजीकरण कराये। यदि आपने जल्दी ही आवास परिवर्तित किया है तो इसके माध्यम से अपने पते को अपडेट कर सकते है। यदि आपके मतदाता फोटो पहचान पत्र में कोई त्रुटि है तो इसे भी सही किया जायेगा।
इन कार्यो के लिए विधानसभा निर्वाचक नामावलियों/मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एक नवम्बर से 30 नवम्बर के मध्य होगा। मतदाता हेल्प लाइन नंबर 1950 तथा पोर्टल वेबसाइट www.voterportal.eci.gov.in अथवा www.nvsp.in पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
