मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को और प्रभावी बनाया जाए : निर्वाचन अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। एक नवंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन और 30 नवंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। सभी बीएलओ मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रति लोगों को जानकारी दें। पात्र का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे। उक्त बातें अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. ब्रह्म राम देव तिवारी ने विधानसभा मतदाता सूची का …

लखनऊ। एक नवंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन और 30 नवंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। सभी बीएलओ मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रति लोगों को जानकारी दें। पात्र का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे। उक्त बातें अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. ब्रह्म राम देव तिवारी ने विधानसभा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 तथा स्वीप कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश के समस्त उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, सभी जिलों के स्वीप नोडल अधिकारियों तथा स्वीप टीम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी जाए और अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं को चिन्हित कर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट की स्थिति, सोशल मीडिया फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम आदि लाइव चलाने पर चर्चा की गयी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी जनपदों में स्वीप कोर कमेटी की बैठक अवश्य करायी जाए तथा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाया जाये।

आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए बनाए गए राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी), वोटर हेल्पलाइन ऐप तथा वोटर पोर्टल एवं दिव्यांगजनों के लिए बनाए गए ‘पर्सन विद् डिस्एबिलिटीज’ (पीडब्ल्यूडी) ऐप का प्रचार – प्रसार किया जाए। बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमरीश कुमार श्रीवास्तव, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पांडे उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार