अमिताभ की गिरफ्तारी के मामले में एनएचआरसी ने मांगा पुलिस आयुक्त से जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अमिताभ ठाकुर के साथ हुए उत्पीडन के सम्बन्ध में उनकी पत्नी द्वारा प्रेषित शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त लखनऊ से चार हफ़्तों में जवाब मांगा है। अमिताभ ठाकुर की पत्नी व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने माननीय सर्वोच्च नयायालय के गिरफ़्तारी सम्बन्धी दिशा-निर्देशों की अवहेलना करते हुए …

लखनऊ। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अमिताभ ठाकुर के साथ हुए उत्पीडन के सम्बन्ध में उनकी पत्नी द्वारा प्रेषित शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त लखनऊ से चार हफ़्तों में जवाब मांगा है। अमिताभ ठाकुर की पत्नी व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने माननीय सर्वोच्च नयायालय के गिरफ़्तारी सम्बन्धी दिशा-निर्देशों की अवहेलना करते हुए अमिताभ ठाकुर की गिरफ़्तारी किए जाने व गिरफ़्तारी के दौरान पुलिस द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार के सम्बन्ध में राष्ट्रीय मानाविधर आयोग को शिकायत भेजी थी और कार्यवाही करने का अनुरोध किया था।

शिकायत में उन्होंने जिला कारागार लखनऊ में अमिताभ पर हो रहे अत्याचारों व मानवाधिकारों के उल्लंघन का भी जिक्र किया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने पुलिस आयुक्त लखनऊ को समस्त दस्तावेज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा है कि आदेश की अवहेलना करने पर आयोग द्वारा मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत कोएर्सिव एक्शन लिया जाएगा।

ज्ञात हो कि गिरफ्तारी के दौरान अमिताभ ठाकुर ने कहा था कि गोमती नगर पुलिस द्वारा उन्हें उनके घर से बिना कारण बताए जबरदस्ती विधि-विरुद्ध बलप्रयोग करते हुए अवैध हिरासत में लिया गया व पुलिस अभिरक्षा में उनके साथ मार पीट की गयी। इस संबध में पूछने पर पुलिस आयुक्त लखनऊ डीके ठाकुर ने कहा कि अभी उन्हें इस तरह की कोई नोटिस नहीं मिली है। नोटिस पहले हेडक्वार्टर जाएगी। उसके बाद ही उन्हें मिलेगी। उनकी जानकारी में ऐसा कुछ भी नहीं है।

संबंधित समाचार