रामपुर : कोसी में पानी घटने के बाद गांवों में किया दवा का छिड़काव, शुरू हुई सफाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जनपद के बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों में जलस्तर में कमी के साथ ही साफ सफाई और एंटी लारवा दवाइयों के छिड़काव की कवायद तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज के निर्देशों के अनुसार बाढ़ से प्रभावित ग्राम पंचायतों में विशेष रूप से साफ …

रामपुर, अमृत विचार। जनपद के बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों में जलस्तर में कमी के साथ ही साफ सफाई और एंटी लारवा दवाइयों के छिड़काव की कवायद तेज कर दी गई है।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज के निर्देशों के अनुसार बाढ़ से प्रभावित ग्राम पंचायतों में विशेष रूप से साफ सफाई और एंटी लारवा दवाइयों का छिड़काव कराया जा रहा है।
जिला पंचायत राज अधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि वर्तमान में 35 से अधिक गांवों में सफाई कर्मी और अतिरिक्त मजदूरों को लगाकर बाढ़ के कारण एकत्रित मलवा हटाने तथा एंटी लारवा दवाइयों का छिड़काव कराया जा रहा है।

ऐसे गांव जहां गड्ढों में बाढ़ के कारण जलभराव हो गया है वहां ट्यूबवेल की मदद से पानी निकालने का काम कराया जा रहा है। इसके साथ ही संक्रमण के दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थानों पर मिट्टी का तेल और चूना आदि भी डाला जा रहा है। ग्राम पंचायतों की ऐसी सड़कें जो बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है उन्हें ग्राम पंचायतों की मदद से आवागमन के दृष्टिकोण से बेहतर करने की कवायद भी चल रही है।

संबंधित समाचार