लखनऊ: बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र स्थित दुबग्गा जागर्स पार्क के पास शुक्रवार सुबह 12 वर्षीय बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हो गया। यह देख पुलिस महकमें हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्क के पास गुमटी में लगाने वाली शांति देवी समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर …
लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र स्थित दुबग्गा जागर्स पार्क के पास शुक्रवार सुबह 12 वर्षीय बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हो गया। यह देख पुलिस महकमें हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्क के पास गुमटी में लगाने वाली शांति देवी समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर जेजे एक्ट में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उधर बच्चा लापता है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। हिरासत में ली गई महिला दुकानदार शांति का आरोप है कि बच्चे ने 200 रुपये का चूरन वाला नकली नोट देकर 65 रुपये का बिस्कुट, चाकलेट और कुछ अन्य सामान उनके पति रामकिशोर से खरीदा था। वह पीछे खड़ी थी। जिसे उन्होंने पकड़ लिया। नोट देखा तो वह नकली चूरन वाला था। बच्चे को डांटा गया तो आस-पड़ोस के लोग आ गए। उन्होंने पकड़ा और पेड़ से बांध कर वीडियो बना लिया।
वहीं कुछ लोगों को कहना है कि बच्चे को पहले पीटा गया था। फिर वीडियो बनाया। कुछ देर बाद बच्चे को छोड़ दिया गया। बच्चे से उसके बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि उसके माता-पिता नहीं है लेकिन उसने अपना नाम नहीं बताया। काकोरी प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि अभी वायरल वीडियो में दिख रहे लोगो की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लापता बच्चे को भी ढूंढा जा रहा है।
